Put your ad code here

Youtube क्या है और Youtube से पैसा कैसे कमाये

सबसे पहले तो आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें, ये साल आपके लिए खुशियों से भरा हो। आज के समय मे Youtube के लिए विडियो बनाना एक शौक के साथ ही पार्ट टाइम जॉब भी हो गया है। आज की इस पोस्ट में हम आपको Youtube से सम्बंधित सभी जानकारी देने की पूरी कोशिश करेंगे। 
  • Youtube क्या है

Youtube एक वेबसाइट है जो की विडियो को शेयर करने के लिए बनाई गयी है। Youtube पर हर मिनट में 35 से ज्यादा घंटे की विडियो अपलोड की जाती है। जो विडियो साइज़ में बड़ी होती है उसे ईमेल  या किसी दुसरे तरीके से भेजना थोडा मुश्किल होता है। लेकिन आप सिर्फ Youtube लिंक के जरिये उस विडियो को दुसरे यूजर तक पहुंचा सकते है। Youtube को 2005 में Chad Hurley, Steve Chen और Jawed Karim ने बनाया था। Youtube पर पहली विडियो अपलोड करने वाले Jawed Karim है और पहली विडियो "Me at the zoo" है।
  • Youtube पर चैनल कैसे बनाये 
Youtube पर चैनल बनाने के लिए आपकी G-mail होना जरूरी है। Youtube पर चैनल बनाने के लिए आपको नीचे दिए स्टेप्स को ध्यान से पढना है और फॉलो करना है।
  1. अपने मोबाइल से Youtube पर Sign-in करें।
  2. यहाँ आप को टॉप राईट में आपकी gmail प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें (अगर आपकी gmail प्रोफाइल नहीं है तो आपके नाम का पहला अक्षर नीले रंग के सर्कल में दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
  3. अब Your Channel पर क्लिक करें।
  4. यहाँ आप अपने Youtube चैनल का नाम डाले और Create Channel पर क्लिक करें।
  5. चैनल बनाने के बाद उसकी Discription जरूर डाले।
  6. कई बार sign-in करने पर चैनल अपने आप ही बन जाता है तो ऐसे में आप My Channel आप्शन में जाकर Gear (setting) पर क्लिक कर अपने चैनल का नाम और Discription बदल सकते है

विडियो अपलोड करने के लिए आप ऊपर राईट में अपलोड के निशान पर क्लिक करें जो की जो की सर्च के left साइड होगा।
यहाँ क्लिक करने के बाद आप अपने मोबाइल से भी विडियो अपलोड कर सकते है और यही से रिकॉर्ड करके अपलोड भी कर सकते है और लाइव भी कर सकते है।
विडियो अपलोड करने के बाद उसमे कुछ जानकारी जैसे title, tags और thumbnails डाले। आप चाहे तो अपनी विडियो को प्राइवेट भी कर सकते है। personalized thumbnails के लिए आपके अकाउंट का verify होना जरूरी है।
विडियो category जैसी जानकारी के लिए Advance setting पर क्लिक करे।
अब ऊपर राईट में Done पर क्लिक करें, अगर आप विडियो में दोबारा किसी तरह की एडिटिंग करना चाहते है तो Return to editing पर क्लिक करके बदलाव कर सकते है।
  • अपने Youtube चैनल को monetize कैसे करें
यहाँ हम आपको बताने जा रहे है Youtube monetize के कुछ नियम:
आपके विडियो 100% Orignal हो आपके द्वारा ही बनायें गए हो। अपने चैनल की अच्छा चलाने के लिए उस पर नियमित पोस्ट करें। Youtube Community के नियमो को जरूर पढ़े। Youtube ने कुछ बदलाव किये है जिसमे अपने चैनल को monetize के लिए ये ज़रूरी है:
  • आपके चैनल पर 1000 subscribe हो
  • पिछले 12 महीनों में कम से कम 4 हजार वॉच टाइम घंटे हों
Youtube पर monetization enable कैसे करें 
  1. Youtube पर ऊपर अपने अकाउंट पर क्लिक करें 
  2. यहाँ Youtube Studio पर क्लिक करें 
  3. एंड्राइड मोबाइल यूजर को इसका एप्प भी डाउनलोड करना पड सकता है
  4. चैनल को सेलेक्ट करे और  Status and features पर क्लिक करे
  5. यही पर आपको Monetization को enable करना है
  6. अगर आपका चैनल अभी monetize के लिए तैयार नही है तो आप "Notify Me" option पर क्लिक कर सकते है। जब भी आपका चैनल monetization के लिए तैयार हो जाएगा तो Youtube आपको एक mail भेजेगा।
  7. आपके चैनल के monetize होने के बाद आप Youtube से earning कर सकते है 
यहाँ हमने आपको Youtube के चैनल बनाने से लेकर monetize तक पूरा बताने की कोशिश की है। हम आशा करते है की आप अच्छे से समझ पाए होंगे, अगर फिर भी आपको कोई स्टेप समझ नहीं आ रहा या कही भी समस्या है तो आप हमे कमेंट के जरिये बता सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ