Put your ad code here

Windows Ki Logon Screen Ko Change Kaise Karein

नमस्कार दोस्तों, हम तरह-तरह के आकर्षित और सुंदर वॉलपेपर को अपनी स्क्रीन पर लगाते है। काफी फोटो और एनीमेशन को हम अपनी स्क्रीन सेवर भी बनाते है। लेकिन क्या आप जानते है कि किस तरह हम विंडोज 7 की लॉगऑन स्क्रीन को बदल सकते है। चलिये सीखते है कैसे। वैसे तो यह करने के कई तरीके है लेकिन हमने यहाँ इसके लिये दो तरीको का इस्तेमाल किया है। एक में हम बिना किसी एप्लीकेशन के अपनी स्क्रीन को बदलेंगे और दुसरे में हमे किसी सॉफ्टवेर की मदद से इसे करना है। चलिये दोनों तरीको पर बात करते है।

Without Application (Third-Party)

Windows Start Menu पर क्लिक करें।
यहाँ नीचे Search Box में regedit लिखकर सर्च करे।
अब आपके सामने एक नयी विंडो खुलेगी।
आपको HKEY_LOCAL_MACHINE पर राईट क्लिक करके Find पर क्लिक करना है और OEMBackground को सर्च करना है।
अब OEMBackground पर डबल क्लिक करें।
यहाँ आपको value को 0 की जगह 1 करना है।
अब My Computer के Local Disk C: में system32/oobe के फोल्डर में जाए। अब यहाँ info नाम से एक नया फोल्डर बनाये।
info फोल्डर में New Folder बनाये।
अब जिस फोटो को आप अपने लॉगऑन स्क्रीन पर सेट करने चाहते है उसे इसमें पेस्ट करे।
अपनी फोटो का नाम backgroundDefault.jpg रखे और ध्यान रहे आपकी फोटो का साइज़ 245 KB से कम हो।
अब आप अपने कंप्यूटर को Restart कर बैकग्राउंड देख सकते है।

Must Read: Android Apps Kaise Banaye 

With Application

अगर ऊपर दिए गए ट्रिक से आपके कंप्यूटर की लॉगऑन स्क्रीन का बैकग्राउंड नही बदला है तो आप नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक से सॉफ्टवेर डाउनलोड कर इसे बदल सकते है।

Download Logon Screen Changer

 यह एक .zip फाइल है इसे extract करने के बाद ही आप इसे इस्तेमाल कर सकते है। इसके जरिये आप बैकग्राउंड को default (जो पहले था) भी सेट कर सकते है। 
आशा करता हूँ की आप सभी को आज की यह पोस्ट पसंद आई होगी। अगर फिर भी आपको कोई परेशानी आ रही है तो आप हमे ज़रूर कमेंट करें

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ